Year Ender 2022 : ये साल जाते-जाते किसी के सपने ले गया तो किसी के अपने, किसी को मिली सफलताएं, तो किसी के हाथ लगी निराशाएं। महज तीन दिनों बाद…

Year Ender 2022 : ये साल जाते-जाते किसी के सपने ले गया तो किसी के अपने, किसी को मिली सफलताएं, तो किसी के हाथ लगी निराशाएं। महज तीन दिनों बाद साल 2022 सभी को अलविदा कह देगा और नए वर्ष 2023 (News Year 2023) का आगााज होगा। वहीं इस साल कई ऐसी घटनाएं भी घटी जिसने लोगों के दिल को झकझोर के रख दिया, सियासत से लेकर फिल्मी जगत व आम मुद्दों तक तक कई उतार चढ़ाव देखने को मिले। देश को कई उपलब्धियां भी हासिल हुई, ऐसे में आइए एक नजर डालते है इस जाते हुए साल की उन 10 बड़ी घटनाओं पर जो काफी सुर्खिय़ों में रही।

इस साल ये 10 बड़ी घटनाएं रही चर्चा में

1. इन हस्तियों ने कहा अलविदा

साल 2022 में कई बड़ी हस्तियों ने इस संसार को अलविदा कहा। 17 जनवरी को बिरजू महाराज, 6 फरवरी में को लता मंगेशकर, 15 फरवरी को बप्पी लहरी, 12 फरवरी को राहुल बजाज, 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था। वहीं, 21 सितंबर को कार्डियक अरेस्ट की वजह से कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

2. नूपुर शर्मा विवाद

भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा की टिप्पणी (Nupur Sharma Comment Controversy) इस साल काफी सुर्खियों में रहीं। बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा हुई। वह मुस्लिम संगठनों और कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गईं। इसके बाद नूपुर को इस्तीफा देना पड़ा, उन्हें बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।

3. अग्निपथ स्कीम

जून में भारत सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ स्कीम का विरोध भी काफी चर्चा में रहा। इस दौरान विरोधियों ने कई ट्रेनों में आगजनी की, जगह-जगह प्रदर्शन किया, जिससे रेलवे नेटवर्क काफी प्रभावित रहा।

4. पीएम की सुरक्षा में चूक

5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में हुई बड़ी चूक भी काफी चर्चा में रहा, क्योंकि उनका काफिला किसानों के विरोध की वजह से फिरोजपुर जिले में एक फ्लाईओवर में फंस गया। ये घटना जहां हुई, वहां से पाकिस्तान बॉर्डर केवल 20 किलोमीटर ही दूर था। ऐसी स्थिति में बड़ी घटना हो सकती थी।

5.हिजाब विवाद

अक्टूबर 2021 में शुरू हुए कर्नाटक में हिजाब विवाद ने इस साल जनवरी में भी तूल पकड़ लिया। जब इस मामले में फैसला आया तो सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की राय भी विभाजित रही। अब यह मामला बड़ी बैंच के पास है।

6. पांच राज्यों के चुनावी नतीजे

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब इन पांच राज्यों के चुनावी परिणाम काफी चर्चा में रहा। जिसमें बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर ने बाजी मारी और पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

7. महाराष्ट्र और बिहार में सत्ता परिवर्तन

महाराष्ट्र और बिहार में इस साल सत्ता परिवर्तन भी काफी चर्चा में रहा। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार चली गई और एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। वहीं बिहार में नीतीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बना ली और बीजेपी से किनारा कर लिया।

8. द कश्मीर फाइल्स फिल्म विवाद

11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर देशभर में काफी बवाल देखने को मिला। इस फिल्म को प्रोपेगेंडा बताकर फिल्म को बॉयकॉट करने की अपील की गई। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता पाई।

9. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड

19 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी। उन्हें कई दिनों से मारने की धमकी दी जा रही थी। उन पर दिन-दहाड़े रास्ते में ताबड़तोड़ गोलियों की बारिश कर दी गई थी, जिस कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

10. श्रद्धा हत्याकांड

दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के बॉयफ्रेंड आफताब ने उसकी गला दबाकर बर्बरता से हत्या कर दी। इसके बाद आफताब ने शव के 35 टुकड़े कर उसे जंगलों में फेंक दिया। इस घटना ने पूरे देश का दिल दहला कर रख दिया। इस वक्त आफताब तिहाड़ जेल में बंद है।

Updated On 28 Dec 2022 8:09 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story