Makar Sankranti 2023 : सनातन धर्म का मुख्य और साल 2023 का पहला त्योहार मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) 15 जनवरी रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु से…

Makar Sankranti 2023 : सनातन धर्म का मुख्य और साल 2023 का पहला त्योहार मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) 15 जनवरी रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु से मेष राशि में प्रवेश करते हैं। ये सूर्य की उपासना का पर्व है, इस दिन स्नान दान का भी विशेष महत्व होता है। वहीं, धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन सूर्य देव के साथ-साथ भगवान विष्णु और शनिदेव की मकर संक्रांति पर पूजा करना काफी शुभ और फलदायी माना जाता है। मकर संक्रांति का भगवान विष्णु और शनिदेव से गहरा नाता है, इस दिन इनकी पूजा के पीछे बड़ी ही दिलचस्प पौराणिक कथा जुड़ी हुई है। तो चलिए जानेत है इसके बारे में….

पहली कथा

एक पौराणिक कथा के अनुसार, हनुमान जी ने सूर्य भगवान और शनिदेव के बीच के मतभेद को खत्म कर उन्हें दोबारा मिलवाया था। शनिदेव हनुमान जी के कहने पर ही सूर्य देव से मिलने गए थे और तभी से पिता पुत्र का संबंध मधुर हो गया। इसके बाद जब शनि देव के बुलाने पर सूर्य देव पहली बार शनि लोक गए थे तब ग्रहों की चाल परिवर्तित हुई थी और शुभ फल की प्राप्ति के योग बने थे। इसी कारण से सूर्य देव के शनिदेव के घर जाने को शुभ माना जाने लगा और इस दिन को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाने लगा।

दूसरी कथा

वहीं एक अन्य कथा भी है जो मकर संक्रांति से जुड़ी हुई है। इस कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक पर असुरों का भयंकर संहार किया था। इस संहार में पृथ्वी के समस्त दानव मारे गए थे। माना जाता है कि उन सभी दानवों के शीश अपने चक्र से काटकर भगवान विष्णु ने मंदरा पर्वत पर गाड़ दिये थे। इसी कारण से इस दिन को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाने लगा। तभी से मकर संक्रांति पर भगवान विष्णु की पूजा का विधान शुरू हुआ था।

मकर संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2023 Shubh Muhurat)

मकर संक्रांति 2023 तिथि: 15 जनवरी, 2023
पुण्य काल मुहूर्त: 07:15:13 से 12:30:00 तक
अवधि: 5 घंटे 14 मिनट
महापुण्य काल मुहूर्त: 07:15:13 से 09:15:13 तक
अवधि: 2 घंटे 0 मिनट
संक्रांति पल: 14 जनवरी को 20:21:45

Updated On 13 Jan 2023 9:18 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story