वाराणसी के अस्सी घाट पर कुछ छात्र-छात्राओं का स्कूव ड्रेस में सिगरेट पीते हुए वीडियो सामने आया है। वहां उपस्थित लोगों में से किसी ने यह वीडियो क्लिप बनाया है…

वाराणसी के अस्सी घाट पर कुछ छात्र-छात्राओं का स्कूव ड्रेस में सिगरेट पीते हुए वीडियो सामने आया है। वहां उपस्थित लोगों में से किसी ने यह वीडियो क्लिप बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो कहा है। जिसमें एक लड़की माचिस से सिगरेट जलाते हुए देखी जा रही है। वहीं थोड़ी दूर पर एक अन्य छात्रा बैठी है, जो वह कश लेते हुए घाट की सीढ़ियों पर सेल्फी लेते दिखाई दे रही है।

घाट पर पहुंचे थे फेयरवेल पार्टी करने

कहा जा रहा है कि शुक्रवार को अस्सी घाट पर स्कूल से ओर से फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था, इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। सभी फेयरवेल पार्टी को एन्जॉय कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ में से 4-5 छात्राएं लड़कों के साथ बाहर निकली। इसके बाद एक कोने में जाकर सिगरेट पीने लगी।

छात्रों को सिगरेट पीता देख लोग हुए हैरान

वहीं स्कूली ड्रेस में छात्राओं को सिगरेट पीते देख यहां घूमने आए लोग हैरान रह गए। उनमें से किसी व्यक्ति ने चुपके से उनकी तस्वीरें मोबाइल में कैद कर ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। स्कूल मैनेजमेंट ने कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर छात्राओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

लोगों के मना करने पर भी लगाती रही कश

वहीं घाट पर बाहरी लोग भी घूमने आए थे। इनमें से कुछ लोगों ने छात्राओं को सार्वजनिक स्थान पर ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन छात्राओं ने सिगरेट पीना बंद नहीं किया। लोगों ने बताया कि छात्राएं स्कूली ड्रेस में बिना किसी डर के सिगरेट पी रही थी। उनके साथ कुछ लड़कें भी थे। सभी एक साथ ठहाके लगा रहे थे।

देखें वीडियो

स्कूल प्रबंधन ने कहा- कराएंगे जांच

वहीं इस मामले पर स्कूल प्रबंधक नवीन सिंह का कहना है, "ड्रेस हमारे ही स्कूल का है। लेकिन, वीडियो में दिख रही छात्राओं की पहचान नहीं हो पा रही है। आज लहरतारा में स्कूल का फेयरवेल मनाया जा रहा था। आधिकारिक तौर पर इतना दूर अस्सी घाट पर फेयरवेल के लिए नहीं भेजा गया था। ये स्टूडेंट्स यहां पर कैसे पहुंचे? इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई करेंगे।

Updated On 3 Feb 2023 12:54 PM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story