✕
मानसून दस्तक : बादलों और ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, IMD ने बताया कब होगी बारिश
By Ankita YaduvanshiPublished on 28 Jun 2023 5:01 AM GMT

x
वाराणसी। इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून के दस्तक के बाद से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार की आधी रात के बाद से ही तेज रफ्तार में हवाएं चल रही और बुधवार की सुबह भी मौसम धूप छांव का बना हुआ है। बादलों की आवाजाही लगी हुई है।
सुबह से मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश की संभावना जताई है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मानसून जो कि दिल्ली की ओर चला गया है, उसके बुधवार शाम से एक बार फिर यहा सक्रिय होने के आसार है। इसके बाद से हल्की से तेज बारिश होने के आसार है।

Ankita Yaduvanshi
Next Story