वाराणसी को बेस्ट स्मार्ट सिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। केंद्र सरकार के आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से इंदौर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वाराणसी के नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिपू गिरी को यह सम्मान दिया।

स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी.वासुदेवन ने इस अवार्ड को वाराणसी की जनता का सम्मान बताया। बता दें कि नॉर्थ जोन के आगरा, लखनऊ, देहरादून, श्रीनगर, शिमला समेत 30 से अधिक स्मार्ट सिटी में से वाराणसी को बेस्ट स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया है। इस आयोजन में प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिसका उद्घाटन मंगलवार को केंद्रीय शहरी एवं आवास कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री कौशल किशोर ने किया। इस प्रदर्शनी में वाराणसी के प्रमुख कार्यों को दर्शाया गया है।

वाराणसी स्मार्ट सिटी ने जो प्रोजेक्ट किया है, उसे तय समयसीमा और गुणवत्ता के साथ किया है। वाराणसी स्मार्ट सिटी में 2018 से लगभग 1017.69 करोड़ की योजना स्वीकृत हुई थी। जिसका कार्य पूरा हो चुका है। शहर के कई क्षेत्रों में अत्याधुनिक विकास किया गया है। वहीं करीब 329 करोड़ की लगभग 3 परियोजनाओं का काम प्रगति पर है। इसके मार्च 2024 तक पूरा होने की संभावना है।

Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story