वाराणसी। पहला श्री अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में एम.ए. पत्रकारिता एवं जनसंचार की छात्रा आयुषी को दिया जाएगा। यह पदक 11 दिसंबर को दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हाथों से आयुषी को देंगी।

बता दें कि आयुषी ने एमए में 1181 अंकों से अपने विभाग में टॉप किया है। उन्होंने ख़ुशी जताते हुए कहा कि उनके माता-पिता का विश्वास और सपना आज सच हो गया। देवरिया के भटनी की रहने वाली आयुषी इलेक्ट्रानिक मीडिया चैनल में बतौर ट्रेनी जॉब कर रही हैं। आयुषी एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उनके पिता अजय तिवारी छोटे व्यवसायी हैं और मां किरण तिवारी गृहिणी हैं। आयुषी तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी छोटी बहन कीर्ति विद्यापीठ से एमकॉम कर रही हैं और भाई मार्कंडेय में ग्यारहवीं का छात्र है।

आयुषी ने बताया कि वह अपने परिवार की पहली लड़की हैं जो पढ़ाई के लिए अपने शहर से बाहर निकली थीं जबकि लोग लड़कियों को बाहर भेजने से डरते थे। इंटर की परीक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई पर रिश्तेदारों और परिचितों ने पिताजी को सलाह दी कि यहीं से प्राइवेट फार्म भरवा दीजिए। शुरू से ही अच्छे नंबर आने पर माता और पिताजी ने कहा कि बाहर जाएगी तो पढ़ लेगी। इसके बाद ही स्नातक में काशी विद्यापीठ में एडमिशन लिया और फिर पत्रकारिता से परास्नातक किया।

Rishika Kukrety

Rishika Kukrety

Next Story