वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत सेंट्रल जेल मार्ग पर स्थित वरुणा गार्डन के एक बिल्डिंग से ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर सभी लोग दंग रह गए। दरअसल, एक 19 साल के युवक ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृत युवक का आज जन्मदिन था। हालांकि इसके पीछे का कारण क्या था वह अभी पता नहीं लग पाया है।

अज्ञात परिस्थितियों में उसने बिल्डिंग के छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस छानबीन में जुटी है। उन्होंने आवश्यक कार्यवाही शुरू की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताते चलें कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर घटना स्थल पर कचहरी चौकी थाना प्रभारी सौरभ पाण्डेय संग पुलिस की टीम पहुंची। इसके अलावा घटनास्थल पर कैण्ट थाना प्रभारी अजय राज वर्मा के अलावा फील्ड यूनिट भी मौजूद है।

घटना लगभग 3 बजे के आसपास की है। मृत युवक की पहचान फ्लैट नंबर 501 ब्लॉक ए वरुणा गार्डन निवासी रणवीर उपाध्याय (19 वर्ष) के तौर पर हुई है। उसके पिता गणेश उपाध्याय मूल रूप से भेलूपुर थाना क्षेत्र के गुरुधाम कॉलोनी के रहने वाले हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story