इस महीने उजाड़ दी जाएगी टेंट सिटी, इस दिन से होगा फिर से शुरू...वाराणसी। टेंट सिटी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जहां बीते 21-22 मार्च को भयंकर आंधी-तूफ़ान में इसके एक हिस्से के उजड़ने की खबर आई थीं। वहीँ अब इसे हटाने की भी तैयारी की जा रही है।

जी हां, आपने सही सुना। टेंट सिटी को आगामी बारिश और बाढ़ की सतर्कताओं के मद्देनजर हटाने की तैयारी चल रही है। जिसे 31 मार्च तक हटा लिया जाएगा। वीडीए के ओर से बताया गया कि गंगा का जलस्तर कम होने के बाद इसे फिर से गुलजार कर दिया जाएगा।

काशी में बढ़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए करोड़ों की लागत से टेंट सिटी बसाई गई थी। इसे जनवरी 2023 से शुरू भी कर दिया गया था। वहीं इसे इस महीने इसे उजाड़ दिया जाएगा।

बता दें कि मानसून की आहट के बाद बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा। बारिश के पानी से गंगा का जलस्तर भी बढ़ जाता है। इसी के मद्देनजर टेंट सिटी योजना को जलस्तर के स्थिर होने तक हटा लिया जाएगा। जलस्तर सामान्य होने पर दोबारा टेंट सिटी बसाई जाएगी। वीडीए वीसी अभिषेक गोयल ने बताया कि गंगा के जलस्तर में बढ़ाव की संभावनाओं को देखते हुए 31 मई से टेंट सिटी का संचालन बंद कर दिया जाएगा। जिसके सभी टेंट हटा लिए जाएंगे।

बनारसी नारद

बनारसी नारद

Next Story