चैत्र नवरात्रि : श्री गणपति अक्स फाउंडेशन ने किया नौ कन्याओं का पूजन

वाराणसी। श्री गणपति अक्स फाउंडेशन 'एक पहचान अस्तित्व की' के सदस्यों ने 'श्री राणी सती दादी मंदिर रामकटोरा' में नवरात्र के छठवें दिन नौ कन्याओं का पूजन किया। साथ ही मां जगदम्बे के चरणों मे हाजिरी लगाकर सत्यपथ पर चलते हुए सतकर्मों के साथ निःस्वार्थ सेवा भाव की भावना के साथ मानव सेवा का वरदान मांगा।
संस्था ने नौ बालिकाओं व दो बालक बाल स्वरूपों को पूजन के लिए आमंत्रित किया। संस्था की सदस्यों ने बाल स्वरूपों को खाद्य सामग्री व विद्या धन की वस्तुएं भेंट की। माँ राणी सती जी के स्वरूप में दो वर्षीय नन्ही बालिका ने भक्तों के बीच उपस्थित होकर भक्तों को दर्शन दिया।
इसके साथ ही संस्था की महिलाओं ने भजनों पर डांडिया करते हुए माँ भगवती से सभी की कुशलता के लिए आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में संस्था की सदस्याएँ क्रमशः अध्यक्ष ऋतु जैन, उपाध्यक्ष मोना श्रीवास्तव , रूपम सर्राफ़, अनिता लिल्हा, पुष्पा शाह, हेमलता अग्रवाल, नीलम पोद्दार, रेनू बाजोरिया, शिखा सर्राफ़, नीता अग्रवाल, बीना गुप्ता, मीरा अग्रवाल, श्यामा अग्रवाल, वंदना सरावगी, ममता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, संगीता केड़िया, वर्षा जायसवाल, कविता अग्रवाल व अन्य सदस्य शामिल हुए।
