वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत तुलसीपुर महमूरगंज इलाके में स्थित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट में लिप्त 4 महिलाओं कोगिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से पैसे और आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस चारों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तुलसीपुर महमूरगंज इलाके में रहने वाले रामकुमार सिंह के मकान में छापेमारी की। इस दौरान देह व्यापार में लिप्त 4 महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक कमरे से आपत्तिजनक अवस्था में एक महिला को पकड़ा। जबकि तीन अन्य महिलाएं अलग-अलग कमरों से मिलीं।

वहीं कमरे में रखे कूड़ेदान में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पूछताछ में एक महिला ने बताया की उसके मोबाइल में चैट ग्रुप बने हुए हैं, जिसके माध्यम से फोटो भेज कर लड़कियों को पसंद कराया जाता है। पसंद के आधार पर पैसा भी बता दिया जाता है।

तुलसीपुर स्थित घर से पकड़े गए सेक्स रैकेट में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पकड़े गए लोगों का आरोप है कि मकान मालिक की जानकारी में यह सब चलता था।

Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story