वाराणसी। स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को हरहुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय से रैली निकली गयी। जिसे खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार दुबे व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि संजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विद्यालय के छात्र छात्राओं ने खंड शिक्षा अधिकारी व दर्जनों अध्यापकों के साथ नारा लगाते हुए क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक बस्तियों में भ्रमण किया। बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा,शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे, मम्मी पापा हमे पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ, नारे लगाए गए।

इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ' बीरू', पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अभय प्रजापति,शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव राम बिल्लू,प्रधानाध्यापक सहित स्कूल के सभी अध्यापक एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Updated On
Brihaspati Raj

Brihaspati Raj

Next Story