वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे है। इस दौरान वो काशीवासियों को करोड़ों रुपए के परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम के वाराणसी आगमन को देखते हुए वाराणसी कमिश्नरेट ट्रैफिक पुलिस ने शहर मे रुट डायवर्जन जारी किया है। ऐसे में शनिवार को घर से बाहर निकलने से इस खबर को अवश्य पढ़ लें।

देखें इन रास्तों पर होगा रुट डायवर्जन

- सगुनहा तिराहा से बाबतपुर एयरपोर्ट की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

- बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा से वाहनों को बड़ागांव की तरफ भेजा जाएगा।

- हरहुआ फ्लाइओवर के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

- पंचक्रोशी चौराहा रिंग रोड से पंचक्रोशी रोड हरहुआ की ओर वाहन नहीं जाएंगे। उन्हें आजमगढ़ अंडरपास की तरफ भेजा जाएगा।

- रखौना अंडरपास से हरहुआ की बजाय राजातालाब की तरफ जाएंगे वाहन।

- भलेखा हनुमान मंदिर व हरहुआ से तरना अंडरपास।

- राजातालाब से वाहन रिंग रोड हरहुआ की तरफ नहीं जाएंगे।

- गिलट बाजार से भोजूबीर तिराहा, तरना की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

- कचहरी से सर्किट हाउस की ओर वाहन नहीं जाएंगे।

- भोजूबीर से गिलट बाजार, सर्किट हाउस की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

- जेपी मेहता तिराहा से भोजूबीर की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

- गोलघर, कचहरी से वाहन पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे।

- हिमांशु मोड़ तिराहा से वाहन पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे।

- पुलिस लाइन चौराहा से चौकाघाट चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

- तड़़ीखाना तिराहा से वाहन चौकाघाट, अंधऱापुल की तरफ नहीं जाएंगे।

- तेलियाबाग से वाहन चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे।

- लकड़ी मंडी तिराहा से वाहन कैंट रोडवेड फ्लाईओवर के ऊपर नहीं जाएंगे।

- चौकाघाट से वाहन तेलियाबाग तिराहा की तरफ नहीं जाएंगे।

- प्रदीप होटल तिराहा से वाहन अमर उजाला तिराहा की तरफ नहीं जाएंगे।

- लहुराबीर चौराहा से वाहन अमर उजाला तिराहा की तरफ नहीं जाएंगे।

- जय सिंह चौराहा से वाहन मलदहिया चौराहा नहीं जाएंगे।

- इंग्लिशिया लाइन तिराहा से वाहन मलदहिया तिराहा की तरफ नहीं जाएंगे।

- साजन तिराहा से वाहन मलदहिया चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे।

- सिगरा चौराहा से वाहन सिगरा पेट्रोल पंप की तरफ नहीं जाएंगे।

Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story