वाराणसी। समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर हिन्दुओं के प्रति विवादित बयान के कारण चर्चा में रहते हैं। जिसके बाद हिन्दू उन्हें आड़े हाथ लेते हैं। इस बार भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान देकर हिन्दुओं को अपने खिलाफ कर लिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने एक बयान में साधु संतों को गेरुआ वस्त्र में आतंकवादी बताया था।

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद से काशी का संत समाज एकजुट होकर उनके खिलाफ हो गया है। काशी के संतों में उनके खिलाफ काफी आक्रोश है। अस्सी स्थित डुमराव बाग कॉलोनी के सुमेरू पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर आपत्ति जताते हुए सरकार से उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। बुधवार को संत समाज ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ के जरिये अपना विरोध जताया। इस दौरान देश में शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया।

नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि वर्तमान समय में बहुत से ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जो विवादित बयान देकर माहौल खराब करना चाहते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। ऐसे व्यक्ति पर राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज कर जेल में भेजज देना चाहिए। ऐसे लोग बाहर रहेंगे तो अनर्गल प्रलाप करेंगे। कहा कि वह 10 बार और जन्म लेंगे तब उन्हें सनातन धर्म समझ में आएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का विकास, उत्कर्ष, भारत विजयी हो और प्रदेश के नेताओं के बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया।

बनारसी नारद

बनारसी नारद

Next Story