वाराणसी। भारत माता मंदिर के पास चंदुआ मंडी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ सब्जी के दाम में बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय ने कहा कि गृहस्थी में बढ़ रहा खर्चा महिलाओं को परेशान कर रहा हैं, वर्तमान समय मे रसोई गैस के दाम 1200 हो गए हैं, टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं, अदरक 250 रुपये किलो है। एक तरफ भाजपा सरकार देश के प्रधानमंत्री नौ साल पूरे होने पर अपनी उपलब्धियों बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस सरकार की एक सबसे बड़ी उपलब्धि है महंगाई।

उन्होंने आगे कहा कि महंगाई से भारत का हर नागरिक परेशान हैं। नरेंद्र मोदी सिर्फ और सिर्फ भारत के लोगो को ठगने का काम कर रहे हैं जिसका हम सब एनएसयूआई के साथी विरोध करते हैं। अगर महंगाई कम नही हुआ तो हम इससे बड़ा आंदोलन करने करेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष संदीप पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पाण्डेय, प्रदेश सचिव शिवम चौबे, गौतम शर्मा, ईकाई अध्यक्ष लोरिक यादव, अनुराग राय व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Updated On
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story