वाराणसी। नगर निगम के पुराने 75 वार्डों के पुराने मकानों की मैपिंग जुलाई में पूरी कर ली जाएगी। छूटे मकानों की मैपिंग के बाद निगम इनका टैक्स निर्धारित करेगा और मकानों के मालिकों से हाउस टैक्स लिया जाएगा। इन सभी मकान के मालिकों को सेल्फ टैक्स निर्धारण का भी लाभ दिया जाएगा। वहीँ सदन की बैठक के बाद नगर निगम में शामिल 10 नए वार्ड में शामिल मकानों को मकान नंबर देने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

राजस्व बढ़ाने के लिए नगर निगम शहरी सीमा के हर भवन का टैक्स निर्धारित कर रहा है। इसमें पुराने 75 वार्डों में कई ऐसे मकान हैं, जो अभी तक किसी कारणवश नगर निगम के मैप में चिन्हित नहीं है। इस कारण नगर निगम को इस साल हर हाल में हाउस टैक्स वसूली के टारगेट को पूरा करना है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से हर वार्ड का निरीक्षण कर डाटा सर्वर पर अपलोड किया जा रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्र के अनुसार यह सभी कार्य अगले 20 दिनों में पूरे कर लिए जाएंगे। नगर निगम के पुराने 75 वार्ड में जो भवन छूटे हैं, उनकी मैपिंग कराई जा रही है। इसे पूरा करने के लिए सर्वेयरों को 20 दिनों का टारगेट दिया गया है। इसके बाद उस उन सभी मकानों का टैक्स निर्धारित कर उनसे हाउस टैक्स की वसूली की जाएगी।

मकान नंबर देने के बाद ही होंगे विकास कार्य

वर्तमान में नगर निगम सीमा में शामिल 84 गांव में कुल 1.90 लाख मकान हैं, जिन्हें जल्दी मकान नंबर मिलेगा। नए शामिल क्षेत्रों में निगम के वरुणा पार जोन में 51, भेलूपुर में 15 और दशाश्वमेध जोन में 18 गांव शामिल किए गए हैं। इन सभी मकानों की जीआईएस मैपिंग कराई जा चुकी है। जल्द ही मकान नंबर देने के बाद इन क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे।

बनेंगे 3 नए जोन

नगर निगम की सीमा बढ़ने के बाद इसे 8 जोन में बांटा जाएगा। इसमें 5 पुराने जोन तो होंगे ही साथ ही तीन नए जोन भी बनाए जाएंगे। वरुणा पार, भेलूपुर, दशाश्वमेध, आदमपुर, कोतवाली पुराने जोन हैं। इसके अलावा रामनगर, सारनाथ और मंडुआडीह को नया जोन बनाया जा रहा है। सदन में प्रस्ताव मंजूर होते ही जोन वार काम शुरू होंगे।

बनारसी नारद

बनारसी नारद

Next Story