वाराणसी। नगर निगम द्वारा गृहकर के बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर सूची तैयार की गई है। इस सूची को समस्त जोनल अधिकारियों को गृहकर वसूली के लिए दे दिया गया है। जिनके विरुद्ध जोनल अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।

रविवार को नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निमग सीमा क्षेत्र में आने वाले भवनों के गृहकर वसूली के लिए निगम की ओर से बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर उनसे कर वसूली करने के लिए सभी आठ जोनों में नियुक्त जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिनकी ओर से बड़े बकायदारों से गृहकर वसूली का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए बकायदारों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। इस बाबत सभी जोनल अधिकारियों की ओर से टीम बनाकर वार्डों में प्रतिदिन दौरा किया जा रहा है। साथ ही बकायदारों को बकाये के रकम के संबंध में जल्द से जल्द कर जमा कराए जाने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही चेतावनी भी दी जा रही है कि उक्त बकाये को समय पर नहीं जमा किया गया तो, निगम की ओर से सख्त कर्रवाई की जाएगी।

बनारसी नारद

बनारसी नारद

Next Story