वाराणसी। रामनवमी की धूम इस वक्त चारों-ओर नजर आ रही है। सभी लोग रामभक्ति में सराबोर है। कहीं पर शोभायात्रा तो कहीं रामलला की आरती उतारी जा रही है। इसी कड़ी में गंगा जमुनी तहजीब का प्रमाण देते हुए रामनवमी के पावन पर्व पर काशी की मुस्लिम महिलाओं द्वारा भगवान श्रीराम की प्रार्थना एवं आरती कर आपसी सौहार्द का संदेश दिया जा रहा है।

सामाजिक संस्था विशाल भारत संस्थान ने वाराणसी के लमही स्थित सुभाष कार्यालय पर हिन्दू—मुस्लिम महिलाओं द्वारा प्रभु श्रीराम का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस मौके पर खास बात यह रही कि मुस्लिम महिलाओं ने उर्दु में लिखित श्रीराम आरती का गायन भी किया।


इस अवसर पर नाजनीन अंसारी ने कहा कि धर्म व जात भले ही सबके अलग हो सकते हैं लेकिन प्रभु श्रीराम हमारे पूर्वज है और उनकी पूजा करना समाज को यह संदेश देना है कि आने वाला समय रामराज्य ही होगा। जिस तरह राम धर्म की रक्षा के लिए वनवास चले गए थें उसी तरह हर किसी को देश की रक्षा के लिए त्याग करना चाहिए।

वहीं संस्था के संस्थापक राजीव श्रीवास्तव का कहना रहा कि भगवान राम के नाम से पूरी दुनिया में एकता और शांति का पैगाम जाता है। इस समय मध्य एशिया में अशांति फैली है। राम के नाम से ही शान्ति फैलेगी।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story