वाराणसी। चोलापुर थाना अंतर्गत नेहिया डीह गांव में शुक्रवार की रात 50 वर्षीय अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर पंहुची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल शुरु कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नेहिया डीह ब्राह्मण बस्ती में राम धनी दुबे पुत्र स्वर्गीय राम लखन दुबे झाड़ फूंक का काम करते थें। बीती रात वह घर में सोए थे, इस दौरान किसी अज्ञात ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। सुबह जब उनकी पत्नी सरोजा देवी उन्हें जगाने पहुंचीं तो वह मृत पाए गए।

गांव वालों और परिजनों ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के परिवार के तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पीएम के लिए भेजा गया है। गांव वालों से भी मृतक के बारे में जानकारी ली जा रही है

Updated On 6 May 2023 6:29 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story