वाराणसी। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों में रविवार को पूर्व मंत्री और विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 48 लाख की परियोजना का लोकार्पण किया। विधायक जलनिगम के अधिकारियों और जनता के साथ दलहट्टा पहुंचे। यहां उन्होंने 15 वें वित्त योजना के तहत 48 लाख से अधिक लागत से बनाए गए नलकूप का अवलोकन किया। नलकूप की उपयोगिता और लाभ पर चर्चा के बीच इसका पूजन के बाद लोकार्पण किया।

पूर्व मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि नलकूप से पक्के महाल के वार्डों विन्दुमाधव वार्ड, काल भैरव वार्ड, प्रहलाद घाट वार्ड एवं कृतिवाशेश्वर वार्ड के विभिन्न मुहल्लो में पेयजल की आपूर्ति होंगी। पूर्व में यहां पर लगा नलकूप ख़राब हो गया था, जिससे पक्के मुहाल के कुछ मुहल्लो में पेयजल आपूर्ति की समस्या उत्पन्न हो गयी, हमने तत्काल प्रयास किया और नया नलकूप लग जाने से पेयजल आपूर्ति सुचारु होंगी।

लोकार्पण के अवसर पर आयोजित सभा में विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि दक्षिण विधानसभा में 2017 से अब तक 50 से ज्यादा छोटे एवं बड़े ट्यूबेल का स्थापना किया गया है। जिससे आज क्षेत्र के निवासियों को हर जगह शुद्ध जल प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा करोड़ों रुपये की योजनाएं भी लगभग तैयार हैं। इन योजनाओं से क्षेत्र के कई वार्डों में कायाकल्प भी होगा और जनता को सुविधाएं भी मिलेंगी। प्रदेश और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को मूर्तरूप मिलने के बाद अद्वितीय परिवर्तन आया है और दक्षिण क्षेत्र में विकास का चक्र तेज गति से घूमता रहेगा। शनिवार को भी पानी, बिजली, सड़क जैसे मूलभूत सुविधाओं व अन्य विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े 706.21 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया गया था।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र, संदीप चतुर्वेदी, शंकर शाहू, सीता घिमरे, श्रीमती रेनू, विष्णु यादव, मनोज यादव, मनोज पाण्डेय, डब्लू श्रीवास्तव, लकी भारद्वाज, अशोक तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Updated On
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story