वराणसी। होली की मस्ती में इस वक्त पूरा बनारस सराबोर है। चारों-तरफ रंगों का महापर्व मनाने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। होली के पहले ही शहर में जगह-जगह पर रंगोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी के सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में निराश्रितों के साथ मनाई गई। आश्रम में आयोजित किए गए होली के कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वहीं इस दौरान बनारस के मशहूर जादूगर जितेंद्र और किरण ने अपन जादू की प्रस्तुति दी।

इसके आलावा आश्रम में होली के लिए आयोजित उत्सव में गायन और नृत्य की भी प्रस्तुति की गई। महिलाओं और बच्चियों ने इस दौरान बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं होली के गीत पर सभी थिरकते नजर आए। बच्चियों ने सांस्कृतिक गानों पर प्रस्तुति दी। इस दौरान फूलों की होली खेली गई।

बताते चलें कि अपना घर में आयोजित किए गए इस कर्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि इन निराश्रितों को अपनों की कमी न महसूस हो।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story