वाराणसी। बीते दो दिन हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ। इसे देखते हुए किसान की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने संपर्क नंबर जारी किए हैं। जिन पर संपर्क कर किसान अपनी बर्बाद फसलों की सूचना दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने सोमवार को जिले के उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को फसल नुकसान के आंकलन के लिए कहा है। जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया है वह बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002660700 एवं 18008896868 या अपने तहसील कार्यालय में संपर्क कर सूचना दे सकते हैं।

इन नंबरों पर भी किसान करें संपर्क

अपर जिलाधिकारी 9454417650 वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी सदर 9454417040, उप जिलाधिकारी राजातालाब, 9454417037, उप जिलाधिकारी पिंडरा 9454417039, तहसीलदार सदर 9454417042, तहसीलदार राजातालाब 9454417044, तहसीलदार पिंडरा 9454417043, जिला कृषि अधिकारी 7800205570 और आपदा विशेषज्ञ के 9140037137 नंबर पर भी फसल नुकसान की सूचना दे सकते हैं। इसके बाद किसानों को फसल क्षति राज्य आपदा मोचक निधि के नियमों के आधार पर आंकलन के बाद सहायता प्रदान की जाएगी।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में मौसम विभाग ने 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव की वजह से पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सोमवार को 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 17.5 रिकॉर्ड किया गया।

Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story