वाराणसी। चोलापुर थाना अंतर्गत एक विवाहिता के अपहरण का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है। यहां चार लोग विवाहिता की मां के एक्सीडेंट की जानकारी लेकर उसके ससुराल गए और उसे अपने साथ ले गए। वहीं जब विवाहिता का पति अपने ससुराल पहुंचा तो उसे पता लगा कि उसकी सास ठीक है उनका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है और उसकी पत्नी अपने मायके भी नहीं आई है। इसके बाद पति ने पत्नी की काफी तलाश की लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने चोलापुर थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोसाईपुर मोहांव निवासी गोविंद राजभर ने बताया कि उस की शादी दो साल पहले मुनारी गांव की माला के साथ हुई थी। बीते 31 मार्च की शाम 6:30 बजे मुनारी गांव के सगे भाई गोलू व करिया, मुकेश और सुरेश उसके घर आए। चारों ने कहा कि माला की माताजी का एक्सीडेंट हो गया है और तुरंत हॉस्पिटल चलना है। गोविंद ने बताया कि चारों को जानने-पहचानने के कारण वह अपनी पत्नी को उनके साथ भेज दिया।

इसके बाद वह भी अपने पिता भोला के साथ चारों द्वारा बताए गए छित्तमपुर स्थित हॅास्पिटल पहुंची। अस्पताल में पता लगा कि माला की माताजी आई ही नहीं थी। इसके बाद ससुराल जाकर पता किया तो पता लगा कि उसकी सास स्वस्थ हैं और उनका एक्सीडेंट नहीं हुआ है। इसके साथ ही यह भी पता लगा कि माला अपने मायके आई ही नहीं है। माला की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। गोविंद ने कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि चारों ने साजिश के तहत उसकी पत्नी का अपहरण किया है।

वहीं इस संबंध में चोलापुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।

Updated On 5 April 2023 11:31 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story