वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के LIC कार्यालय के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब किसी पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में बुधवार की देर रात मारपीट होने लगी और विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी भी शुरू हो गई। इस विवाद के चलते महिला समेत छह लोग घायल हो गए। वहीं पत्थरबाजी के चलते ई रिक्शा सहित कई बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूदा लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने दोनों पक्षों को थाने ले गई। देर रात तक पुलिस दोनों पक्षों को समझना ए बुझाने में लगी रही।

दरअसल, भेलूपुर के गौरी गंज में संदीप प्रजापति और विक्की भारती के बीच बेटे वर्ष 2022 के होली से ही विवाद चला आ रहा है। बीते होली पर भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसके बाद बुधवार की देर रात फिर से दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। चाय की दुकान पर मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। मारपीट और पत्थरबाजी में दोनों तरफ महिला समेत छह लोगों को चोटें आई हैं। भेलूपुर पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष को हिरासत में लिया गया है।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story