वाराणसी। कांग्रेस के “भारत जोड़ो – न्याय यात्रा” का सन्देश जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस द्वारा लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार के कार्यकाल को अन्याय काल बताते हुए उसपर कटाक्ष किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, अन्याय का अंधेरा मिटाते चलना है ,ज्योत से ज्योत जगाते चलना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में मोदी सरकार पर कटाक्ष बोला। उन्होंने पिछले 10 साल के मोदी कार्यकाल को अन्याय काल बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों की कहानी मोदी सरकार के लिखी जाए तो वह अन्याय से शुरू और अन्याय पर ही खत्म होगी। यह तानाशाही सरकार अन्याय और अत्याचार की सारी सीमाएं लांघ दी है और ऐसी क्रूर व निर्मम व्यवस्था को जन्म दिया है, जहां देश का गरीब व्यक्ति स्वाभिमान के साथ दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करने पर मजबूर हो गया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में सिर्फ आम जनता का जीवन मुश्किल नहीं किया बल्कि लोकतंत्र का गला घोंटने का भी काम किया है। जहां एक तरफ बेरोजगारी के चलते युवाओं के सपने चकनाचूर हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ महंगाई ने गरीबों और मध्यम वर्ग लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि इस सरकार के कारण आज देश में किसानों को उनकी मेहनत का मोल नहीं मिल पा रहा, मजदूर अपना खून पसीना बहाकर भी जीवनयापन नहीं कर पा रहे।बेटियां सम्मान और सुरक्षा के लिए लड़ रही और वह सड़कों पर बैठी हैं। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई राहुल गाँधी के नेतृत्व में जारी रहेगी और उनका यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐतेहासिक होगा।

दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कवि प्रदीप की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम "ज्योत से ज्योत जगाते चलो" का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के खिलाफ हमला बोला है।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story