वााणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे हैं। गुरुवार को मुख्य सचिव ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद मुख्य सचिव ने विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण भी किया और विकास कार्यों का जायजा लिया।



इसके बाद मुख्य सचिव ने मंडलायुक्त सभागार में जी20 की तैयारियों में शामिल विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव के साथ आयुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम भी मौजूद रहे। जानकारी है कि दिन में डीएम और एसपी के साथ मुख्य सचिव कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं को भी जानेंगे।

Updated On
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story