✕
वाराणसी से बड़ी खबर, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का होटल में लटकता मिला शव
By Ankita YaduvanshiPublished on 26 March 2023 7:25 AM GMT

x
वाराणसी। भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे (25) का शव सारनाथ के एक होटल में लटकता मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आकांक्षा ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वो मबूलरुप से भदोही की रहने वाली थीं और उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी।
आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश की अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।

Ankita Yaduvanshi
Next Story