Akansha Dubey Suicide केस : वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में रविवार को भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की फांसी पर लटकती हुई लाश मिली। वहीं बेटी की मौत की खबर पाकर आज परिजन भी वाराणसी पहुंचें है। आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहररीर के आधार पर समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

इस संबंध में एडिशनल सीपी संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर भोजपुरी सिंगर समर सिंह और दूसरा उनके करीबी संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस विवेचना कर रही है और हम निष्पक्षता पूर्वक इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। सारे साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया के आधार पर जिस तरीके से बंद कमरे से शव की बरामदगी हुई है। हत्या जैसा कोई मामला प्रतीत नहीं होता है, लेकिन हम फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई करेंगे। इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

बता दें कि, आकांक्षा की मां ने आज सुबह समर सिंह और उनके बड़े भाई संजय सिंह पर कई बड़े और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इनलोगों ने मेरी बेटी को बीते 21 मार्च को मर्डर की धमकी दी थी। समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ काम करें वो अगर किसी के साथ काम करने जाती थी तो उसे टॅार्चर करता था। उसे मारता-पीटता था।

मां ने कहा कि जिस तरह की तस्वीरें सामने आई हैं क्या कोई बैठ कर फांसी लगा सकता है, मेरी बेटी ने फांसी नहीं लगाई है वह खुदकुशी नहीं कर सकती है।

Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story