वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में आरोपी समर सिंह की जिला कारागार से वीडियो के जरिए मंगलवार को पेशी हुई। इस संबंध ने पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई हुई। अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है।

वहीं समर सिंह ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह बीते 8 अप्रैल से जिला जेल में बंद है। उससे पहले वह पहली पेशी पर अदालत आया था तो कचहरी परिसर में लोगों ने खूब हंगामा किया था। हंगामे के कारण वह मानसिक रूप से डरा हुआ है। इसलिए वह व्यक्तिगत पेश होने की बजाय वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश होने की अनुमति चाहता है। अदालत ने समर सिंह के अनुरोध पर उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश होने की अनुमति दे दी थी।

बता दें, कि 24 मार्च की रात आकांक्षा दुबे की सारनाथ क्षेत्र के एक होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकती लाश मिली थी। इस मामले में एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिछले दिनों वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

Updated On 11 April 2023 2:45 PM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story