आकांक्षा दुबे की मां का बड़ा आरोप, आरोपी समर सिंह को मिल रहा सपा का संरक्षण

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में अब उनकी मां मधु दुबे का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आकांक्षा दुबे की मां मधु ने आशंका जताया है की पूरे मामले में आरोपी समर सिंह और सहयोगी संजय सिंह को समाजवादी पार्टी का संरक्षण प्राप्त है, इसीलिए उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।
इस वीडियो के साथ ही साथ ही आरोपी सिंगर समर सिंह का सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के साथ का फोटो वायरल हुआ है। जिसमें समर सिंह शिवपाल यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे है। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने अपने अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर विवेचना के पर्यवेक्षण करने और केस डायरी के साथ विवेचक तलब करने का प्रार्थना पत्र दिया है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि भोजपुरी सिंगर समर सिंह आकांक्षा दुबे को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते हुए प्राइवेट वीडियो बना लिया और उसे हथियार बनाकर ब्लैकमेलिंग करता था। आकांक्षा दुबे के काम का पैसा भी हड़प लेता था, दिए गए प्रार्थना पत्र में मधु दुबे ने आरोप लगाया है की पुलिस ने दी गई तहरीर के मुताबिक प्राथमिकी (FIR) न दर्जकर उसे बदलवाया और फिर मुकदमा दर्ज की है। कोर्ट ने इस प्रार्थना पत्र में थाने से 10 अप्रैल को आख्या तलब की है।
