Akanksha Dubey Suicide Case : समर सिंह को अभी तक नहीं ढूंढ सकी वाराणसी पुलिस, कब उठेगा सुसाइड के पीछे की मिस्ट्री से पर्दा

Akanksha Dubey Suicide Case : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत को आज 8 दिन बीत चुके है, लेकिन अबतक उनके सुसाइड के पीछे की मिस्ट्री से पर्दा नहीं उठा ना ही इस घटाना के मुख्य आरोपित समर सिंह और संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई। उधर आंकाक्षा की मां का रो-रो-कर बुरा हाल वो हर दिन अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रही है। उसके आरपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रही है। इस घटना में उन्होंने आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके सहयोगी संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने आत्महत्या की बात बताई है। अब सच क्या इसका पता तो समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।
पुलिस पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में दे रही है दबिश
पुलिस दोनों की तलाश में आजमगढ़ और गोरखपुर से लेकर पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार और महाराष्ट्र तक दबिश दे रही है, लेकिन उनका पता नहीं लग पा रहा है। ऐसे में अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। आकांक्षा की मां पहले से ही पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगा रही हैं।
समर सिंह का फोन बंद होने से पहले यहां था लास्ट लोकेशन
आकांक्षा दुबे की मौत वाले दिन से ही समर सिंह और उसका सहयोगी फरार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार समर सिंह का फोन बंद होने से पहले अंतिम लोकेशन मुंबई और पटना में मिला। भोजपुरी गायक अपने परिजनों और करीबियों से भी संपर्क नहीं कर रहा है। इस कारण उसके परिवार वाले भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
आकांक्षा की मां ने पुलिस पर लगाया आरोप
आकांक्षा की मां मधु दुबे ने बीते शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर कहा कि क्या पुलिस से बड़ा समर सिंह का नेटवर्क है? पुलिस का ढुलमुल रवैया उनकी बेटी की मौत के आरोपियों को बचाने में मदद कर रहा है। आकांक्षा को होटल छोड़ने वाले युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? होटल के मैनेजर की संदिग्ध भूमिका की जांच सही से क्यों नहीं की गई? होटल प्रबंधन की खामियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
पुलिस कमिश्नर ने कही ये बात
वहीं इस मामले में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार छापा मार रही है। विवेचना में अन्य जिस किसी की भी संलिप्तता उजागर होगी, वह भी कार्रवाई की जद में आएगा।
बेटी को न्याय मिलने तक वह चैन से नहीं बैठूंगी- मधु दुबे
मधु दुबे ने कहा कि सारनाथ थाने की पुलिस ने शुक्रवार को वादा किया था कि नामजद आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार होंगे, लेकिन कोई पकड़ा क्यों नहीं गया? मधु दुबे ने कहा कि बेटी को न्याय मिलने तक वह चैन से नहीं बैठेंगी। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर पुलिस-प्रशासन का ध्यान अपनी बेटी के मसले की ओर आकृष्ट कराएंगी।
बता दें कि, बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे से आकांक्षा दुबे का शव बरामद हुआ था। जैसे ही खबर आई कि आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है, कोई मानने को तैयार ही नहीं हुआ। क्या आकांक्षा की सच में मौत हो गई है? जब पता चला कि हां यह बात सच है तो भोजपुरी इंडस्ट्री और आकांक्षा को चाहने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। होटल के कमरे में आकांक्षा अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था।
