निकाय चुनाव से पहले अजय राय का BJP पर हमला, कहा- भाजपा महापौर के संम्पति की होनी चाहिए जांच

वाराणसी। प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय एक बार फिर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिगत आधार पर सम्मेलन करके समाज को बांटने का कार्य कर रही है। इस सराकर में हर व्यक्ति हर वर्ग के लोग परेशान है, लेकिन यह सरकार अपने स्वार्थ के खातिर समाज को बांट रही है। नगर -निगम का चुनाव सामने है इसी के दृष्टिगत अब भाजपा जातिगत सम्मेलन कर रही है, लेकिन जनता इस बार भाजपा को सबक सिखाने को तैयार है।
खुद के तिजोरी को संजोने का कार्य किया
उन्होंने आगे कहा कि इस नगर निकाय चुनाव में जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कूड़े के ढेर, गंदगी, बढ़े हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ वोट देकर भाजपा को हराएगी। काशी के भाजपा महापौर के संम्पति की जांच होनी चाहिए क्योंकि इन लोगों के जनता के काम की जगह खुद के तिजोरी को संजोने का कार्य किया है।
जनता शहरों में भाजपा की अव्यवस्था से त्रस्त
अजय राय ने कहा कि जनता शहरों में भाजपा की अव्यवस्था से त्रस्त है। तमाम जनपदों में सफाई व्यवस्था न होने से शहरी क्षेत्रों में डेंगू, टाईफाइड समेत तमाम बीमारियों से आम जनता परेशान रही है। इन तमाम दिक्कतों के लिए भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर काशी की जनता को धोखा दिया है। निकाय चुनाव में जनता भाजपा से इन सबका हिसाब लेगी।
कांग्रेस पार्टी सबको जोड़कर भाजपा का मुकाबला करेगी
भाजपा सरकार को महंगाई और जनता को हो रही परेशानियों का जवाब देना होगा। एक तरफ भाजपा दलितों, पिछड़ों के हक और आरक्षण को छीन रही है। बहुजन समाज को अपमानित कर रही है। उसके बाद भी जातिगत सम्मलेन कर रही है। इस बार बहुजन समाज को भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी सबको जोड़कर भाजपा का मुकाबला करेगी और भाजपा को करारी शिकस्त देगी।
कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराना है
लोकतंत्र, बाबा साहब के संविधान को बचाने और अपने हक, सम्मान, अधिकार के लिए सर्व समाज कांग्रेस पार्टी के साथ एकजुट हो रहा है। कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराना है। किसानों से गेहूं सस्ता खरीदा गया जबकि लोगों को आटा महंगा मिल रहा है। सरसों का तेल, दूध, गैस, सिलेण्डर सब कुछ महंगा हो गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन के क्षेत्र में घोर अव्यवस्था है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग, किसान और गरीब जनता पर पड़ रहा है।जातिगत आधार को समाज को बांटना चाहती है भाजपा पर जनता इनके मंसूबो पर पानी फेरेगी।
