वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव निवासी मनीजर बिंद के घर शुक्रवार की आधी रात दो चारपहिया वाहनों और एक बाइक पर सवार नौ लोग एक लाख रुपये रंगदारी मांगने पहुंचे। मनीजर के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो दो लोग पकड़े गए और अन्य भाग निकले। पकड़े गए दोनों लोगों को पुलिस को सौंप दिया गया। प्रकरण को लेकर मिर्जामुराद थाने में पांच नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

चक्रपानपुर निवासी मनीजर बिंद ने बताया कि शुक्रवार की रात 12:30 बजे के लगभग दो चारपहिया वाहनों और एक बाइक से उनके घर पर गांव का राजन बिंद, राजकुमार बिंद व राहुल बिंद और भदोही के औराई क्षेत्र के मेधीपुर का कृष्णकांत व लवकुश और चार अज्ञात लोग आए। राजन और राजकुमार ने उनके ऊपर असलहा तान कर एक लाख रुपये शनिवार तक हर हाल में देने को कहा। अन्यथा की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी गई।

खुद को घिरता देख मनीजर ने शोर मचाया, जिससे स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। जिसके बाद रंगदारी मांगने वाले अपने वाहन छोड़ कर भागने लगे, लेकिन उनमें से कृष्णकांत और लवकुश पकड़े गए। उधर, इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि पकड़े गए ने दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

बनारसी नारद

बनारसी नारद

Next Story