वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के बरथौली गांव में पिछले दिनों अमरूद तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले थे। दोनों ओर से दर्जन भर बाइक सवार जुट गए थे। इस घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।

इस बवाल में एक पक्ष का एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसे ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया था। सोमवार को ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव घर पर पहुंचने पर परिजनों ने ताड़ी बरथौली मार्ग पर शव को रख कर चक्का जाम करने का प्रयास किया।


बवाल की आशंका पर मौके पर एसीपी सारनाथ, ज्ञान प्रकाश राय, एडीसीपी वरुणा, थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी कई थानों की पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आला अधिकारियों ने अपनी सूझबूझ से मामला शांत कराया। पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद उन्होंने उसका अंतिम संस्कार करा दिया।

इस मामले में चोलापुर थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है। मृतक का उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। स्थिति पूरी तरह से हमारे नियंत्रण में है।

बनारसी नारद

बनारसी नारद

Next Story