वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत बैजनत्था क्षेत्र में हुए एक करोड़ 40 लाख की डकैती के मामले में सात वांछित बर्खास्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) फर्स्ट शक्ति सिंह की अदालत ने सोमवार फरार बर्खास्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश दिया। इस मामले में सातों बर्खास्त पुलिसकर्मी घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं।

इस मामले में कोर्ट ने 30 अगस्त को सुनवाई करते हुए पुलिस को सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सीटीवी फूटज आदि तलब किया था। जिसके बाद सोमवार को इस मामले की फिर से सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तत्कालीन इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे समेत सात पुलिसकर्मियों के के खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश दिया।

बैजनत्था क्षेत्र के शंकराचार्य कॉलोनी में बीते 29 मई 2023 को 1 करोड़ 40 लाख की लूट हुई थी। इस घटना के दो दिन बाद पुलिस ने नाटकीय ढंग से शंकुलधारा पोखरे के पास से एल लावारिस कार के भीतर बोरे में 92 लाख 94 हजार रुपए की बरामदगी दिखाई थी। घटना के बाद 4 जून को पुलिस ने गुजरात के व्यापारी की तहरीर पर 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया था। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। जिसके बाद जांच में तत्कालीन इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे समेत सात पुलिसकर्मियों की अपराधिक संलिप्तता पाए जाने पर इन्हें तत्कालीन अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) द्वारा बर्खास्त कर दिया। इस मामले में अब तक छ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

गिरफ्तार सभी आरोपियों में से मुख्य आरोपी अजीत मिश्रा की भी गिरफ़्तारी हो चुकी है। जिसने अब तक गायब 47 लाख रुपयों के अपने पास होने की बात कबूली है। लेकिन याददाश्त का बहाना बनाकर उसने पुलिस को अभी तक पैसे बरामद नहीं करा पाए हैं। अब देखना यह मजेदार होगा कि फरार सात पुलिसकर्मियों के पकड़े जाने पर इस कहानी में अब कौन सा नया मोड़ आता है।

बनारसी नारद

बनारसी नारद

Next Story