वाराणसी। अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी के नेतृत्व में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के कई थानों द्वारा क्षेत्र में लगे पंडालों पर और भीड़ भाड़ वाले अन्य स्थानों पर मिशन शक्ति अंतर्गत जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया। साथ ही महिलाओं को उनके सुरक्षा संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए 1090, 181 आदि महिला संबंधी हेल्प लाइनों की जानकारी दी गई। वहीं जिले की एंटी रोमियो टीम द्वारा सूचना मिलने तक 10 शोहदों को काउंसलिंग करते हुए चेतवानी देकर छोड़ा गया और 8 का 34 पुलिस एक्ट अंतर्गत चालान किया गया।



ममता रानी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान शक्ति दीदी और अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी पंडालों पर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम कर लोगों को महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। जिस क्रम में आज थाना शिवपुर, थाना जंसा, थाना आदमपुर तथा महिला थाना द्वारा विशेष अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। अन्य सभी थानों द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं।



इस क्रम में विस्तृत रूप रेखा तैयार कर नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली आदि के माध्यम से पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।





Updated On
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story