वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर हाईवे के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से छात्रा प्रियंका पटेल की मौत हो गई। वही साथी छात्रा घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, चुप्पेपुर निवासी प्रियंका पटेल (17 वर्ष) पुत्री बंसत पटेल इंटर की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह वह अपने सहेली अंजलि पटेल के साथ सड़क के किनारे खड़ी होकर कॉलेज जाने के लिए अपनी सहेली नेहा का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान चुप्पेपुर गांव के सामने हाईवे पर जौनपुर से वाराणसी जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। दोनों छात्राओं को लोग घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्रियंका पटेल को मृत घोषित कर दिया। वही अंजली पटेल को परिजन रमईपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार , दोनों छात्राएं सड़क के किनारे खड़ी होकर अपनी एक और सहेली का इंतजार कर रही थी। घटनास्थल पर फूलपुर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फूलपुर थानाध्यक्ष दीपक राणावत ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक पकड़ ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही ग्रामीणों के मुताबिक ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में धुत था।

Updated On 1 Sep 2023 1:31 PM GMT
बनारसी नारद

बनारसी नारद

Next Story