वाराणसी। वाराणसी में धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, राजातालाब थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव के रहने वाले राहुल कुमार नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर 13 सेकंड का एक विडियो शेयर किया था। जिसमें वह धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दिया था। इसे विडियो का किसी यूजर ने स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पुलिस से शिकायत किया। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर लिया।

पुलिस को जानकारी हुई कि आरोपी राहुल कुमार राजातालाब थाना क्षेत्र के दीपपुर गांव का रहने वाला है। जिसके बा दूसके खिलाफ राजातालाब थाना में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में डीसीपी गोमती जोन विक्रांत वीर ने बताया कि राहुल कुमार राजभर को पुलिस कस्टडी में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बनारसी नारद

बनारसी नारद

Next Story