वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या को आज 4 दिन बीत गए है। अबतक इस मामले के आरोपित समर सिंह और संजय सिंह पुलिस की पहुंच से दूर है। वहीं घटना के 4 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के नहीं पकड़े जाने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में शुक्रवार को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां सारनाथ थाने पर दर्जनों लोगों के साथ पहुंची और थाने का घेराव किया। इस दौरान अभिनेत्री की मां ने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

वाराणसी के सारनाथ थाने पहुंची अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का कहना है कि मेरी बेटी आकांक्षा दुबे को न्याय नहीं मिला है और आरोपी खुलेआम घूम रहा है। घटना के इतने दिन बीत गए लेकिन अभी तक आरोपी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पा रही है? मधु दुबे ने वाराणसी पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरी घटना में होटल प्रबंधन भी मिला हुआ है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना वाली रात आकांक्षा सिंह के कमरे में पहुंचने वाले संदीप सिंह नामक युवक को क्यों छोड़ा है? मधु दुबे का आरोप है कि उनकी बेटी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या नहीं की बल्कि होटल प्रबंधन ने आरोपी को पहले से ही होटल के कमरे में बैठा रखा था। कथित लाइव वीडियो का जिक्र करते हुए मधु दुबे ने आरोप लगाया कि वीडियो में आकांक्षा दुबे को मारता हुआ एक व्यक्ति दिख रहा है। मधु दुबे का रो-रो कर बुरा हाल है और थाने पर चिल्ला-चिल्ला कर कह रही है कि उनकी बेटी को समर सिंह ने मार डाला है।

Updated On
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story