वाराणसी। आखिरकार वाराणसी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी और इस मामले के दूसरे आरोपित संजय सिंह की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार सर्विलांस टीम बनारस और सारनाथ टीम ने समर सिंह को गाजियाबाद के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस टीम ने आरोपी गायक को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश पुलिस कर रही है।

गौरतलब है कि बीते 26 मार्च को अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के एक कमरे से मिला था, जिसके बाद भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगे थें। मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह और उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने का रूप लगाया था। साथ ही कहा था कि दोनों तीन साल से उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।

Updated On 7 April 2023 4:29 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story