वाराणसी पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक मकान से 8 लोगों को किया गिरफ्तार
वाराणसी। भेलूपुर पुलिस ने महमूरगंज स्थित एक फ्लैट से देह व्यापार करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। मिली जानकारी के अनुसार इस सेक्स रैकेट…

वाराणसी। भेलूपुर पुलिस ने महमूरगंज स्थित एक फ्लैट से देह व्यापार करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। मिली जानकारी के अनुसार इस सेक्स रैकेट में वेस्ट बंगाल और मध्य प्रदेश की 4 लड़कियां और बाकी 4 लड़के भी पकड़े गए है।
जानकारी के अनुसार, महमूरगंज चौकी अंतर्गत नेवादा के विश्वनाथ पुरी कॉलोनी में स्थानीय लोगों की गोपनीय सूचना पर भेलूपुर पुलिस ने यह रेड डाली है। बताया जा रहा है कि यहां पर काफी समय से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। गिरफ्तार हुए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
स्थानीय पार्षद ने बताया कि दोपहर के बाद मुझे जानकारी मिली कि कुछ बाहरी लोगों के द्वारा सेक्स रैकेट का काम एरिया में चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व में भी लगभग 4 वर्ष पहले ऐसा ही घटना सामने आई थी। इसके बाद 4 साल के भीतर ऐसी कोई घटना नहीं हुई, लेकिन वर्तमान में कुछ हफ्ते पहले कुछ नए लोग एरिया में आए थे। वहीं पुलिस को जब जानकारी लगी तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए इस रैकेट का पर्दाफाश किया।
इस मामले में भेलूपुर थाना के इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने कहा कि सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। इंक्वायरी का काम पूरा करके इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
