वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी स्थित लक्ष्मी नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपी विनोद कुमार पटेल (30) को पुलिस ने…

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी स्थित लक्ष्मी नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपी विनोद कुमार पटेल (30) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई चेन व टॉप्स के विक्रय के बचे हुए 19500 रुपये भी बरामद किया है।

इस संबंध में मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि विगत 14 दिसंबर को पहाड़ी स्थित लक्ष्मी कॉलोनी में बरेका कर्मी विनोद सिंह की पत्नी नीलम सिंह घर में अकेली थी। तभी 2 व्यक्ति जो मजदूर बनकर बाल्टी में पानी मांगने के बहाने उनके घर में घुसे और उनका हाथ मफलर से बांधकर उनके सिर पर ईंट से वार किया। इसके बाद नीलम सिंह द्वारा बेहोशी का नाटक किए जाने पर उनके उनके कान से सोने का टप्स व गले से सोने की चेन नोच ली और घर मे लूटपाट का प्रयास किया, लेकिन नीलम सिंह द्वारा शोर मचाए जाने पर छत के रास्ते पीछे से कूद कर भाग निकले थे।

उसी समय से पुलिस टीम व सर्विलांस सेल उनकी तलाश में लगी हुई थी तभी शुक्रवार को सूचना मिली उनमें से एक आरोपी रामजानकी मंदिर बी एल डब्लू के समीप खड़ा है, जिसपर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी विनोद कुमार पटेल (30) निवासी विवेकानंद कॉलोनी लेन नंबर 1 थाना चितईपुर ने बताया कि उसने व राजकुमार उर्फ रितिक पटेल निवासी संजय नगर कॉलोनी थाना लालपुर (पांडेयपुर) ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही। पकड़े गए आरोपी पर रोहनिया व सारनाथ थाने में भी मुकदमे दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाप्रभारी राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनुराग मिश्रा, उपनिरीक्षक शुभेन्दु दीक्षित,उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड. कांस्टेबल अजय राय, हेडकांस्टेबल कांस्टेबल शत्रुघ्न, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल हंसराज पाल, कांस्टेबल रणधीर सिंह, कांस्टेबल अनुग्रह शर्मा (सर्विलांस सेल) ने भूमिका निभाई।

Updated On 30 Dec 2022 11:06 PM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story