चाहे बात राजनीति की हो या फिर पुरातात्विक धरोहर की....जौनपुर उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला माना जाता है। वाराणसी से 60 किलोमीटर उत्तर की ओर सिराजे हिन्द की नगरी के नाम से जौनपुर जिला प्रसिद्ध है। एक तरफ जहाँ इसे वाराणसी का पड़ोसी जिला कहा जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ इसकी सीमा प्रयागराज से भी लगायत है। ऐसे में सियासत के मामले में जौनपुर लोकसभ सीट काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि जौनपुर जिले में दो लोकसभा सीट है। एक जौनपुर के नाम से और दूसरा मछलीशहर लोकसभा सीट के नाम से है। हर चुनाव में जौनपुर जिले में पार्टियों के बीच का मुकाबला रोचक होता है।


मगर क्या आप जानते हैं कि जौनपुर में पहली बार लोकसभा का चुनाव कौन जीता था? या क्या आपको पता है कि आजादी के बाद साल 1952 शुरू हुए चुनाव के बाद कौन सबसे पहले यहां का सांसद चुना गया था? आइए आपको बताते हैं, इससे जुड़े रोचक किस्सों के बारे में और आपको लिस्ट दिखाते हैं कि 1952 से लेकर अब तक जौनपुर लोकसभा सीट से कौन-कौन सांसद रहे हैं:-

जौनपुर के पहले सांसद से वर्तमान तक की पूरी लिस्ट

स्वतंत्र भारत में जब साल 1952 में चुनाव की शुरुआत हुई, तब जौनपुर लोकसभा सीट से पहले सांसद भारतीय नेशनल कांग्रेस के बीरबल सिंह रहे। जौनपुर लोकसभा सीट पर अब तक कुल 17 बार चुनाव हुए और इसका राजनैतिक इतिहास कुछ अलग ही रहा है।


17 बार हुए चुनाव में 5 बार कांग्रेस और इतनी ही बार जनसंघ को लेकर भारतीय जनता पार्टी को प्रतिनिधित्व का मौका जनता ने दिया है। इसके अलावा दो बार समाजवादी पार्टी , एक बार जनता दल , दो बार बहुजन समाज पार्टी और एक बार भारतीय लोक दल को मौका मिल चुका है।


वहीं स्वतंत्र भारत में बीरबल सिंह के द्वारा शुरू की गई इस चुनावी बागडोर को इस वक़्त वर्तमान में बसपा के श्याम सिंह यादव संभाल रहे हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट और जानते हैं किसका कब तक रहा कार्यकाल:-

1952 बीरबल सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

1957 बीरबल सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

1962 ब्रह्मजीत सिंह (भारतीय जनसंघ)

1963 राजदेव सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

1967 राजदेव सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

1971 राजदेव सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

1977 यादवेंद्र दत्त दुबे (जनता पार्टी)

1980 अज़ीज़ुल्लाह आज़मी (जनता पार्टी)

1984 कमला प्रसाद सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

1989 यादवेंद्र दत्त दुबे (भारतीय जनता पार्टी)

1991 अर्जुन सिंह यादव (जनता दल)

1996 राज केशर सिंह (भारतीय जनता पार्टी)

1998 पारसनाथ यादव (समाजवादी पार्टी)

1999 स्वामी चिन्मयानन्द (भारतीय जनता पार्टी)

2004 पारसनाथ यादव (समाजवादी पार्टी)

2009 धनंजय सिंह (बहुजन समाज पार्टी)

2014 कृष्ण प्रताप सिंह (भारतीय जनता पार्टी)

2019 श्याम सिंह यादव (बहुजन समाज पार्टी)

बताते चलें कि श्याम सिंह यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ और 17वीं लोकसभा में जौनपुरके सांसद चूने गये। वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्य और लोकसभा में पार्टी के नेता हैं। वह 2019 से पटल पर रखे गए पत्रों पर संसदीय समिति के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वह कोयला और इस्पात पर संसदीय स्थायी समिति, लाभ के पदों पर संसदीय संयुक्त समिति, संसदीय सामान्य प्रयोजन समिति (लोकसभा) के सदस्य और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य है। इससे पहले श्याम सिंह यादव पूर्व पीसीएस अधिकारी भी रह चुके हैं।


पिछले चुनाव में जौनपुर में हुआ था राजनितिक समीकरण

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए SP-BSP में गठबंधन कर लिया था और इस गठबंधन में जौनपुर सीट बीएसपी को मिली थी। वहीं इससे पूर्व 2014 के चुनाव में बीएसपी दूसरे नंबर पर थी और हार-जीत का अंतर करीब-करीब डेढ़ लाख वोटों का था।


इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में एसपी-बीएसपी के वोट मिल जाने के बाद BSP के श्याम सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी कृष्ण प्रताप सिंह को हराकर जौनपुर जिले के सांसद बने थे।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story