शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार की कब्र उसके पिता सुभानउल्ला अंसारी व मां बेगम राबिया खातून की कब्र के समीप खोदी गई। मुख्तार के जनाजे में भारी संख्या में लोग उमड़े थे। वहीं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और सपा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह संग कई सपा नेता शामिल हुए। इस दौरान पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने मुख्तार के सुपुर्दे ए खाक को लेकर बयान दिया।

सपा नेता अम्बिका चौधरी ने कहा कि, "...आज की तारीख में जो लोग भी इसमें राजनीति की बात कर रहे हैं, इससे घटिया बात कुछ नहीं हो सकती... राजनीति की बात नहीं है। आज गरीबों का एक मसीहा इस गली से जा रहा है..."

बता दें कि मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वह लंबे समय से बांदा जेल में बंद थे। शुक्रवार को बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया था। इसके बाद शनिवार की सुबह करीब 9.25 बजे मुख्तार अंसारी का जनाजा निकला। वहां पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुई थी।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story