अयोध्या। 15 दिसंबर तक अयोध्या का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनकर तैयार हो जाएगा। 22 जनवरी को रामलला के नए मंदिर में विराजने के पहले इसका लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शुरू हो जाएंगी।


बता दें कि शनिवार को यह जानकारी एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण और समीक्षा करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी। इस समय केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह भी उपस्थित रहे।


उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया तेजी के साथ समयबद्ध तरीके से कम कर रही है। राम मंदिर का लोकार्पण होने से पहले अयोध्या को हवाई सेवा से जोड़ दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि कोई भी देशी या विदेशी पर्यटक जब यहां के एयरपोर्ट पर प्रवेश करेगा तो अयोध्या की सांस्कृतिक विशेषता और क्षमता का उन्हें एहसास करेगा।


उन्होंने आगे यह भी कहा कि अभी पहले चरण के काम को पूरा किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण के काम की स्वीकृति कैबिनेट से ली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि अयोध्या अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर चमकते सितारे की तरह जगमगाए। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर काम कर रही है।


बता दें कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वी.के. सिंह ने निर्माणाधीन राम मंदिर को भी देखा और हनुमान गढ़ी के साथ रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। यह भी बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले जो 22 जनवरी को होने वाला है, इसके पहले ही, एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा।

Rishika Kukrety

Rishika Kukrety

Next Story