वाराणसी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को वाराणसी आएंगे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री पहली बार काशी आ रहे है। शाम चार बजे वह मलदहिया स्थित गांधी…

वाराणसी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को वाराणसी आएंगे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री पहली बार काशी आ रहे है। शाम चार बजे वह मलदहिया स्थित गांधी अध्ययन पीठ में प्रबुद्धजनों के साथ बजट पर चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम सात बजे वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि बजट पर चर्चा में व्यापारी, डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षक, किसान, खिलाड़ी, लेखक, संगीतकार, चार्टर्ड अकाउंटेंट, महिलाओं और युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे।

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का काशी में पहली बार आगमन हो रहा है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत भव्य तरीके से स्वागत करेंगे।

Updated On 4 Feb 2023 12:41 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story