वाराणसी : चेतगंज में निर्माणधीन मकान के गिरने से दो मजदूर दबे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
वाराणसी। चेतगंज थानांतर्गत एक निर्माणधीन मकान गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। दोपहर बाद हुए इस हादसे में दो मजदूर मकान के मलबे में दब गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों…

वाराणसी। चेतगंज थानांतर्गत एक निर्माणधीन मकान गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। दोपहर बाद हुए इस हादसे में दो मजदूर मकान के मलबे में दब गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसपर पहुंची ACP चेतगंज शिवा सिंह और थाना प्रभारी राजेश सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरु किया और मजदूरों ध्यान मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां एक मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार चेतगंज चौकी अंतगर्त बाग बरियार सिंह में गायत्री देवी पत्नी स्वर्गीय तारा प्रसाद के पुराने मकान में निर्माण का काम चल रहा था। जिसमें चौबेपुर निवासी आजाद और विजय नामक मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक मकान गिर गया, जिसमें दोनों मजदूर मलबे धंस गए। इस घटना में विजय की मृत्यु हो गई और आजाद घायल बताया जा रहा है।

घटना की सूचना पर कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुँच जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने घायलों का हाल जाना और अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि चेतगंज थानाक्षेत्र में एक मकान का रेनोवेशन हो रहा था जिसमें दो मजदूर जो चोलापुर के राजापुर के रहने वाले थे काम कर रहे थे। अचानक छत दबने से उसमें दोनों मजदूर दब गए जिन्हे निकालकर अस्पताल लाया गया जिसमे एक की मौत हो गयी और दुसरे का इलाज चल रहा है। बाकी जांच की जा रही कि यह हादसा कैसे हुआ।
