अपहरण मामले में धनंजय सिंह को सात साल की सजा, 50 हजार जुर्माना

नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल का चार साल पहले अपहरण कराने, पिस्टल सटाकर रंगदारी मांगने, गालियां व धमकी देने के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह और सहयोगी संतोष विक्रम को सात साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। ऐसे में वे अब लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। बता दें कि मैनेजर ने 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में अपहरण, रंगदारी व अन्य धाराओं में पूर्व सांसद धनंजय सिंह व विक्रम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर बना संशय दूर होता दिख रहा है। दिल्ली में सोमवार को अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रियंका गांधी के बीच हुई मुलकात के बाद अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा, जाओ तैयारियां करो, अमेठी परिवार है। अमेठी जिसे लोकसभा में उम्मीदवार चाह रही है। वहीं चुनाव लड़ेगा। संकेतों में राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की बात कही। प्रियंका गांधी से मिले संकेत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

रायबरेली पहुंचीं केंद्रीय मंत्री, बोलीं- अमेठी में जो काम 50 वर्षों में नहीं हुआ, वह...

रायबरेली जिले में सलोन कस्बे में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र में जो काम 50 वर्षों में नहीं हुआ। वह पांच वर्ष में कर दिखाया है। सांसद ने कहा कि संसद व सरकार में समन्वय होता है, तभी क्षेत्र का विकास होता है। केन्द्रीय मंत्री ने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, सेकेंड व तृतीय आने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया। 26 सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया और 101 कन्याओं को कन्या सुमंगला योजना के तहत खुलवाए गए खातों की पास बुक दी।

मंत्री बनने के बाद आजमगढ़ पहुंचे ओमप्रकाश राजभर

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बुधवार को आजमगढ़ में आगमन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सठियांव टोल प्लाजा के पास उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली पर एक बार फिर निशाना साधा। धनंजय सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोर्ट अपना काम कर रहा है, हम अपना काम कर रहे हैं।

व्यासजी के तलगृह की छत की मरम्मत मामले पर नई याचिका दाखिल, कल होगी सुनवाई

ज्ञानवापी स्थित व्यास जी के तलगृह की मरम्मत के लिए और मुस्लिम पक्ष के लोगों का अनावश्यक रूप से तलगृह की कमजोर छत के ऊपर जमावड़ा को लेकर जिला जज की अदालत में याचिका दाखिल की गई। जिसमें तहखाने के छत की मरम्मत और मुस्लिम पक्ष को नमाज पढ़ने से रोकने की मांग की गई है। जिसके लिए कोर्ट ने सुनवाई के लिए 7 मार्च की तारीख निर्धारित की गई है। याचिका में कहा गया है कि तहखाने की छत को ध्वस्त करने के इरादे से मुस्लिम पक्ष का जमावड़ा लगता है। तलगृह की छत जर्जर होने के कारण और उसके ऊपर मुस्लिम पक्ष के लोगों के हुजूम के जमावड़े के कारण छत से एक पत्थर का टुकड़ा पूजा स्थल में विग्रह के पास आकर गिरा। जिसके कारण पुजारी को भी गंभीर चोट आ सकती थी।

शादी समारोह में नगदी व जेवरात चोरी करने वाले शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी समारोह से नगदी व जेवरात चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को चितईपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए हुए जेवरात समेत 48 हजार रुपए नगदी बरामद किया है। पुलिस इन दोनों के तीसरे साथी की भी तलाश कर रही है। पकड़े गए अभियुक्त [25 वर्ष] व रवि गांगुली [23 वर्ष] चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस ने इन दोनों को गुप्त सूचना के आधार रात्रि गश्त के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 3 जोड़ी चांदी का पायल, 4 जोड़ा बिछिया, 1 चांदी का ब्रेसलेट, 3 चांदी के सिक्के, 1 चांदी का ट्रे पत्तानुमा, 1 जोड़े सोने के कंगन, 2 सोने के चैन, 2 सोने के लॉकेट, 2 सोने की अंगूठी, 2 सोने का कान का टप्स, एक सोने का नथिया व 48000/- रूपये नकद बरामद किया है।

पति से कहासुनी के बाद महिला ने तीन बच्चों संग खाया जहर, मौत

सीतापुर जिले में थाना मानपुर के अहमदपुर में बुधवार को एक महिला ने पति से कहासुनी के बाद जहर खा लिया। इतना ही नहीं उसने अपने तीन बच्चों को भी जहर खिला दिया। दरअसल, सीतापुर जिले में थाना मानपुर के अहमदपुर में बुधवार को एक महिला ने पति से कहासुनी के बाद जहर खा लिया। इतना ही नहीं उसने अपने तीन बच्चों को भी जहर खिला दिया। ग्रामीणों ने चारों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चारों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति सजीवन को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी शराब माफिया घायल

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खंजहापुर-सैदपुर मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी शराब माफिया घायल हो गया। जिस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। घायल बदमाश के पास खड़ी पुलिस। यहीं पर पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। उसे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वह अंतर्जनपदीय शराब कारोबारी है। दो सालों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story