उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोमवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. यहां यात्रियों से भरी बस के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से आग लग गई। हादसे में दस लोगों के मौत की सूचना सामने आ रही है, वहीं कई लोग झुलस गए हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना मरदह थाना क्षेत्र के महाहर धाम के पास की है। मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। मौके पर गुस्साए लोग पथराव कर रहे हैं। पुलिस भी मौके पर है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है देखा जा रहा है। कितने लोगों की मौत हुई है। अभी यह बता पाना मुश्किल है


वहीं घटना की जानकारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story