चंदौली। जनपद के सकलडीहा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव को कोर्ट ने 3 महीने की सजा सुनाई है। विधायक को वर्ष 2015 के एक मामले में कोर्ट ने यह सजा सुनाई है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी से विधायक प्रभु नारायण सिंह अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। वे सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से लंबे समय से विधायक रहे हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार, प्रभु नारायण सिंह पर चार अपराधिक मामले दर्ज हैं।

राजनीतिक कैरियर

प्रभु नारायण सिंह ने 1996 में समाजवादी पार्टी की तरफ से पहली बार चुनाव लड़ा था उसमें उनको बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र कुमार से जीत मिली थी। पुनः 2002 में दूसरी बार प्रभु नारायण सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के ही प्रत्याशी सुशील सिंह को 26 वोटों के अंतर से हराया था। 2017 में विधानसभा चुनाव में सुशील सिंह को भारतीय जनता पार्टी के तरफ से टिकट मिला 2017 में सुशील सिंह सैयदराजा विधानसभा से चुनाव लड़ने चले गए। जिसके बाद प्रभु नारायण सिंह मोदी लहर में भी पुन चुनाव जीते।

Updated On
बनारसी नारद

बनारसी नारद

Next Story