वाराणसी। यूपी के जौनपुर से रारी के पूर्व बाहुबली विधायक धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के आरोपी विधायक अभी सिंह शनिवार को वाराणसी के एमपी/एमएलए कोर्ट में अधिवक्ता अनुज यादव के साथ पेश हुए। विशेष न्यायाधीश अवनीश गौतम की अदालत ने एक आरोपी विनोद सिंह के न आने पर सुनवाई की अगली तारीख 11 जुलाई की निर्धारित की। अदालत ने इस तारीख पर सभी को उपस्थित रहने को कहा है।

इस मामले में अभियोजन व बचाव पक्ष की तरफ से गवाही पूरी हो चुकी है। शनिवार को इस मामले में अभय सिंह का बतौर आरोपी सीआरपीसी 313 का बयान दर्ज करने के लिए तारीख नियत थी। एक आरोपी विनोद सिंह की माँ के निधन होने से उनके नहीं आने पर अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 11 जुलाई नियत कर दी। पेशी के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस परिसर में और गेट पर तैनात रही।

गौरतलब है कि वर्ष 2002 में जौनपुर जनपद के रारी के बाहुबली विधायक धनंजय सिंह पर वाराणसी के टकसाल सिनेमाहाल के पास जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें सपा विधायक अभी सिंह, बसपा एमएलसी विनीत सिंह कई आरोपी हैं।

बता दें कि 4 अक्टूबर 2002 का वह दिन, जौनपुर के पूर्व विधायक धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ सफारी गाडी अपने फैमिली मेम्बर रामजी सिंह की पत्नी को कबीरनगर स्थित अस्पताल से देखकर वापस जौनपुर लौट रहे थे। वे नदेसर पर कुछ मस्य के लिए रुके। तभी शाम के समय में नदेसर स्थित टकसाल सिनेमाहाल के पास टाटा सफारी से अभय सिंह अपने 4-5 साथियों संग स्वचालित असलहे रायफल बंदूक लिए गाड़ी से उतरे, अभय सिंह ने ललकारते हुये कहा कि यही धनंजय सिंह है, इसे मारो और हाथ में लिए पिस्टल से जान से मारने की नियत से गोली चलाने लगे।

गोली चलने की आवाज़ से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। सभी उधर उधर भागने लगे दुकानें बंद करने लगे। धनंजय सिंह के साथ में रहे गार्ड ने आत्मरक्षा में गोली चलाई तो अभी सिंह के साथियों ने भी गोली चलाई जिसमे धनंजय सिंह बुरी तरह से घायल हो गए, उनके साथ उनके गनर, ड्राईवर समेत अन्य लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। धनंजय सिंह ने इस मामले में अभय सिंह, विनीत सिंह, संदीप सिंह,संजय रघुवंशी, सत्येन्द्र सिंह बबलू, विनोद सिंह समेत छह अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।

बनारसी नारद

बनारसी नारद

Next Story